
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर से गुजर रहे नीमकाथाना स्टेट हाईवे ( डाबला रोड ) पर शनिवार दोपहर आर्मी कैंटीन के पास एक ट्रेलर व पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी में सामने आया है कि ट्रेलर ने पीछे से पिकअप में टक्कर मारी, हालांकि हादसे के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।

लोगों के बताये अनुसार तेज धमाके के साथ ये हादसा हुआ, उस समय सड़क पर वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की काफी आवाजाही थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बड़ा हादसा टलने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
कोटपूतली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुघर्टनाग्रस्त दोनों वाहनों के चालक भी सुरक्षित है। ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी
- पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत
- पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान
- पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा






