Breaking: मास्टर प्लान मामला, दुकान खाली करने के दौरान बालकनी से गिरा युवक

Breaking: #News_Chakra

कोटपूतली-
– कोटपूतली में मास्टर प्लान लागू करने का मामला,
– दुकान खाली करते समय बालकनी से नीचे गिरा युवक,
– युवक को अस्पताल में कराया भर्ती,
– घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में,
– कोटपूतली के अग्रसेन तिराहे की घटना।
– घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप, बढ़ाई चप्पे- चप्पे पर चौकसी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान लागू करने की कवायद के तहत सड़क विस्तारीकरण के लिए सरंचनाओं को हटाने के दौरान अग्रसेन तिराहे पर दुकान की बालकनी से एक युवक नीचे गिर गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

युवक के नीचे गिरते ही पुलिस अधिकरी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार अग्रेसन तिराहे पर दुकान मालिक खुद के स्तर पर सामान हटा रहा था। इस दौरान बालकनी से एक युवक का संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दुकान मालिक को वहां से हटने को कहा लेकिन दुकान मालिक उनसे उलझ गया।

इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकरियों ने लोगों के कार्रवाई स्थल पर आने से रोकने के लिए जाब्ते को निर्देश देकर जगह-जगह तैनात किया।

Breaking: मास्टर प्लान मामला, दुकान खाली करने के दौरान बालकनी से गिरा युवक

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।