Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Behror
  • अलवर-बहरोड़ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला
  • Behror
  • Rajasthan News

अलवर-बहरोड़ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला

News Chakra March 23, 2025
image_editor_output_image1578086138-17427437763053501014123122329727.jpg
अलवर-बहरोड़ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर

न्यूज़ चक्र, बहरोड़। रविवार दोपहर अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर टोल टैक्स के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 

हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

Multigrain aata

इस तरह हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजरा भानौत निवासी सुखबीर सिंह धानक अपनी कार से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। वहीं, माजरीकलां निवासी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक साहिल बहरोड़ स्थित सीबीएस ईंट भट्ठे से ईंट भरकर अलवर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन टोल टैक्स के पास पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ गया और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

अलवर-बहरोड़ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क से हटवाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया। 

यह दुर्घटना एक बड़ा हादसा साबित हो सकती थी, लेकिन सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वाहन चालकों को सुरक्षित देख उनकी मदद की।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार
Next: मजदूर यूनियन के श्रमिकों ने बाबा खेतानाथ धर्म कांटा से रुचि बेवरेज कंपनी तक निकाली मजदूर एकता रैलीशहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनायामजदूरों के हितों के लिए की सभा

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image1926750740-17695024698383816339100273703984.jpg
  • Behror

बहरोड़ : भगवाड़ी खुर्द गांव में देर रात फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत

News Chakra January 27, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.