Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • Behror
  • Rajasthan News
  • Top news

नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार

R C Jalasiya March 23, 2025
image_editor_output_image782114747-17427255381618281126951034413799.heic

न्यूज चक्र (रमेश चंद्र )। नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का आज रविवार को खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। देशराज यादव हत्याकांड में नीमराना पुलिस के द्वारा एडिशनल एसपी शालिनी राज एवं डीएसपी सचिन शर्मा व थाना प्रभारी राजेश मीणा के नेतृत्व में हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन कर हत्या के आरोपी तक पहुंची है।

नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार

नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज ने बताया कि नीमराना थाने पर अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी कायसा के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था कि उनके पिता देशराज 17 मार्च की शाम करीब 7 बजे के आसपास कुआं पर तूड़ा लाने को कह कर गया था। रात को घर पर नहीं आने पर आसपास ढूंढा गया लेकिन कहीं नहीं मिला। 18 मार्च को सुबह हरियाणा राजस्थान सीमा पर नहर के पास उनका शव पड़ा मिला था।

नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार

मृतक के पुत्र के द्वारा उनके पिता की किसी के द्वारा गले में तौलिया का फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कायसा, रेवाना, तलवाना एवं हरियाणा के प्रति पूर्व राजपुरा अटेली थाना क्षेत्र के आसपास इलाकों में मुखबीर व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए हत्या के आरोपी देशराज ( 65) पुत्र भगवान यादव निवासी कायसा पुलिस थाना नीमराना जिला कोटपूतली को गिरफ्तार किया है।

नीमराना थाना पुलिस ने कायसा गांव के देशराज यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी देशराज की मृतक देशराज यादव से पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। पुलिस मामले में लिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कार्यवाही में लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर मांडन थाने में 1989 में धारा 457, 380 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला विचाराधीन है, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खोल थाने पर 2022 में मर्डर का मामला दर्ज है।

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली में 64 मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी
Next: अलवर-बहरोड़ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, बड़ा हादसा टला

Related Stories

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.