News Chakra. Kotputli. नारेहड़ा स्थित सीएचसी में सोमवार को कोरोना का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। टीकाकरण से पहले चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद टीकाकरण की शुरुआत की। इस दौरान पहला टीका सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल शर्मा के लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि सीएचसी को तीन वायल मिली थी। जिसमें 30 डोज वैक्सीन चिकित्सकों व चिकित्साकर्मी को लगाई गई।
इस मौके पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरसिंह कावत, सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल शर्मा, मेल नर्स प्रथम महेंद्र पाल सिंह शेखावत, मेल नर्स द्वितीय सत्यनारायण यादव, शिव कुमार यादव, रामनिवास यादव, एएनएम विद्या देवी, सुमन लता, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल जोशी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।