पावटा-प्रागपुरा में दिल्ली से जोधपुरिया ध्वज पदयात्रा का स्वागत

श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान के तत्वावधान में दिल्ली के लाल किले से टोंक-निवाई स्थित श्री देवधाम जोधपुरिया के लिए निकाली जा रही ध्वज पदयात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार शाम पदयात्रा पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र से होकर बजरंगपुरा पहुंची।

पावटा-प्रागपुरा में दिल्ली से जोधपुरिया ध्वज पदयात्रा का स्वागत
पावटा-प्रागपुरा में दिल्ली से जोधपुरिया ध्वज पदयात्रा का स्वागत

बजरंगपुरा में होटल ओल्ड राव के सामने पदयात्रियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत-अभिनंदन किया। पदयात्रियों के विश्राम के साथ ही उनके लिए अल्पाहार एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा टोंक-निवाई के श्री देवधाम जोधपुरिया पहुंचकर भगवान श्री देवनारायण के ध्वज अर्पित करेगी तथा श्रद्धालु मंदिर में धोक लगाकर मंगलकामना करेंगे।

पावटा-प्रागपुरा में दिल्ली से जोधपुरिया ध्वज पदयात्रा का स्वागत
पावटा-प्रागपुरा में दिल्ली से जोधपुरिया ध्वज पदयात्रा का स्वागत

पदयात्रा को लेकर मार्ग में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान हरसहाय गुर्जर, आमीन, जिला पार्षद हरफूल, सरपंच रामजी लाल, राकेश लताला, जयसिंह लताला, राहुल राठी, उमराव, लक्ष्मण पटवारी, धूड़ाराम, फूला, रमेश कुमार, जगदीश, नरेश, हरि, राजेश, राकेश, दयाराम, रामकरण, शिवराम, रामसिंह, कानाराम सहित अन्य लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत-अभिनंदन किया।

Author