Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • मैड कुंडला को पंचायत समिति बनाने की मांग फिर हुई तेज, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
  • Kotputli
  • Rajasthan News

मैड कुंडला को पंचायत समिति बनाने की मांग फिर हुई तेज, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Vikas Verma May 2, 2025

न्यूज़ चक्र, विराटनगर। वर्षों से लंबित पंचायत समिति की मांग को लेकर मैड कुंडला क्षेत्रवासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। नवीन प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत प्रस्तावित पंचायत समिति मैड कुंडला को अभी तक प्रकाशित नहीं किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते शुक्रवार को ग्रामीणों ने विराटनगर SDM कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रस्ताव प्रकाशित नहीं किया गया, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।

मैड कुंडला को पंचायत समिति बनाने की मांग फिर हुई तेज, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

‘मैड कुंडला को पंचायत समिति बनाओ संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष शिवपाल सूद और सचिव नवीन राज रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन प्रस्ताव में विराटनगर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले मैड कुंडला क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में मैड़, जोधुला, पूरावाला, तालवा बिहाजर, पालड़ी, दूधी आमलोदा, बड़ोदिया, भामोद, नवरंगपुरा, बीलवाड़ी, चतरपुरा, बागावास 84 और तेवड़ी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त नवीन पुनर्गठन में सेवरा खेड़ा, श्यामपुरा, श्यामनगर (स्वामियों की ढाणी), बरवाड़ा पणदो और बियावास को नवगठित ग्राम पंचायत के रूप में सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार कुंडला क्षेत्र में कुल पंचायतों की संख्या 18 हो गई है, जिससे यह क्षेत्र पंचायत समिति बनाए जाने की सभी प्रशासनिक और जनसंख्या संबंधी अहर्ताएं पूरी करता है।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित पंचायत समिति में भोजेरा (भोजेरा, सताना, चक बाई का बास, दौलाज), हरिकिशनपुरा (हरिकिशनपुरा, कल्याणपुरा, बामनवास), ढाणी जोगियान, गुर्जरपुरा, सूरपुरा, करणीनगर, टांडा, खातौलाई और जवानपुरा जैसे समीपवर्ती क्षेत्र भी जोड़े जा सकते हैं। इन ग्राम पंचायतों के आधार पर यह प्रस्ताव जिला कलेक्टर कोटपुतली-बहरोड़ के माध्यम से प्रकाशित कर राज्य सरकार को भेजा जा सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसके कारण विकास की गति अत्यंत धीमी रही है। अगर मैड कुंडला को स्वतंत्र पंचायत समिति का दर्जा मिलता है, तो इससे न केवल क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आग्रह किया कि क्षेत्र की भावनाओं और लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र प्रस्ताव प्रकाशित किया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि यदि पंचायत समिति के गठन में और देरी की गई तो वे उग्र आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य होंगे।

About the Author

Avatar photo

Vikas Verma

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन
Next: नाघोड़ी में चमत्कारी बाबा हनुमान जी महाराज का विशाल मेला व भंडारा का आयोजन

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.