Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन

Vikas Verma May 2, 2025

कोटपूतली के लक्ष्मीनगर स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, महिलाओं ने किया भजन पर नृत्य

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। लक्ष्मी नगर स्थित राम मंदिर (दीपचंद की बगीची) में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के पांचवें दिन भक्तिरस की अविरल धारा बही। वृंदावन से पधारे प्रख्यात व्यास सुदामा महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पूतना वध, वत्सासुर, बकासुर, अघासुर, कागासुर जैसे दैत्य वध प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को बाल गोपाल की लीलाओं से भावविभोर किया।

कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन

कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन धारण की दिव्य कथा ने श्रोताओं को आध्यात्मिक आनंद में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान भक्ति भाव से परिपूर्ण महिलाएं भजनों पर नृत्य करती नजर आईं, जिससे वातावरण और भी दिव्य हो गया।

कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन

मंदिर के महंत रामबचन दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 27 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। कथा समापन पर 4 मई को हवन, संत सम्मेलन व विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति अपेक्षित है।

कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन

पांचवें दिन की कथा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर काली दास महाराज (रेवाड़ी), सीताराम महाराज, मखन्दास महाराज (नागजी की गौर), बंसीदास महाराज, सीयाराम महाराज, एवं पं. बजरंग शर्मा सहित अनेक संत महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में मंदिर समिति व स्थानीय भक्तगण सक्रिय रूप से संलग्न हैं।

About the Author

Avatar photo

Vikas Verma

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बानसूर में मिलावटखोरी पर नकेल कसने उतरी टीम, 8 सैंपल जब्त कर जांच को भेजे
Next: मैड कुंडला को पंचायत समिति बनाने की मांग फिर हुई तेज, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.