Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • बानसूर में मिलावटखोरी पर नकेल कसने उतरी टीम, 8 सैंपल जब्त कर जांच को भेजे
  • BANSUR
  • Rajasthan News

बानसूर में मिलावटखोरी पर नकेल कसने उतरी टीम, 8 सैंपल जब्त कर जांच को भेजे

Vikas Verma May 1, 2025

कोटपूतली-बहरोड़, 1 मई। बानसूर में मिलावट खोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर दबिश देकर सैंपल उठाए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कस्बे के व्यापारियों में खलबली मच गई।

बानसूर में मिलावटखोरी पर नकेल कसने उतरी टीम, 8 सैंपल जब्त कर जांच को भेजे

पंद्रह दिवसीय विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बानसूर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु जयपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। 

अभियान की निगरानी आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के निर्देशों तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण एवं सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कस्बे के प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल्स में प्रमुख रूप से आइसक्रीम, कुल्फी, घी, शरबत, पनीर व मावा शामिल हैं। 

बानसूर में मिलावटखोरी पर नकेल कसने उतरी टीम, 8 सैंपल जब्त कर जांच को भेजे

विशेष विवरण के अनुसार, मेसर्स नायरा एंटरप्राइजेज से आइसक्रीम व कुल्फी, मेसर्स बालाजी आइसक्रीम पार्लर से हैवमोर ब्रांड की दो आइसक्रीम, मेसर्स मोगर मेगा मार्ट से घी एवं शरबत तथा चंदवाली रोड स्थित मितांश मावा मिष्ठान भंडार से पनीर और मावा के सैंपल जांच हेतु एकत्र किए गए। 

सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा एवं नेहा शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Vikas Verma

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
Next: कोटपूतली में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन, कन्हैया की बाल लीलाओं ने मोहा मन

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.