कोटपूतली-बहरोड़ जिले की डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 हजार रुपए के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस थाना बानसूर में दर्ज मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी ग्राम महनपुर निवासी दिलीप गुर्जर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दिलीप गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए डीएसटी को विशेष निर्देश प्रदान किए गए थे। निर्देशों की अनुपालना में डीएसटी प्रभारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दिलीप पुत्र चिमन गुर्जर निवासी महनपुर, बानसूर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को जिले में चल रही अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का परिणाम बताया गया है।

Author