Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव, जानिए क्यों
  • Jaipur
  • Rajasthan News

आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव, जानिए क्यों

News Chakra February 7, 2021
IMG-20210207-WA0008

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। सीकर के फतेहपुर से पत्रकार संघ ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भिजवाया है।

जानकारी देते हुए पत्रकार पीवी जोशी ने बताया रविवार को फतेहपुर पत्रकार परिषद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में फतेहपुर एसडीएम डॉ प्रतिभा व फतेहपुर तहसीलदार दयाचंद रॉयल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान एसडीएम डॉ प्रतिभा व तहसीलदार दयाचंद रॉयल की कार्यशैली सही नहीं रही, आचार संहिता लगने के बाद से अध्यक्ष के परिणाम तक दोनों ही अधिकारियों ने प्रेस का सहयोग नहीं किया। जानकारी चाहने पर प्रेस को जानकारी नहीं दी गई व तथ्यों को छिपाया गया है। यहां तक की पार्षदों की मतगणना में प्रेस को अंदर जाने से रोक दिया गया, इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक प्रेस को अंदर नहीं जाने दिया।

प्रेस से पहले पब्लिक को जानकारी देने का आरोप

फतेहपुर पत्रकार परिषद के पत्रकारों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी ने प्रेस को परिणाम जारी नहीं किया बल्कि उसके आधे घंटे से पहले पूरे फतेहपुर में परिणाम के बारे में जानकारी हो चुकी थी। इसके बाद भी प्रशासन ने प्रेस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसडीएम व तहसीलदार के सभी कार्यक्रमों का पत्रकार परिषद का कोई पत्रकार coverage नहीं करेगा। दोनों अधिकारियों के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव, जानिए क्यों

वहीं मामले में फतेहपुर एसडीएम डॉ प्रतिभा ने न्यूज़ चक्र को जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर पत्रकारों ने नगर पालिका चुनाव के दौरान मतगणना कक्ष में प्रवेश ना देने को लेकर नाराजगी जताई है। फतेहपुर प्रशासन हमेशा पत्रकारों को सहयोग करता रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है। हमने नियमानुसार ही चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाई है।

Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल का दौरा पड़ने से जवान की मृत्यु, क्षेत्रवासियों ने जताई संवेदना
Next: विकास कार्यों के लिए पुराने भवन और सम्पतियां बेचेगी नगरपालिका !!

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
image_editor_output_image-398238618-17773045786085579356844025748471.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन, लगाए गए परिंडे

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image260519582-17773041145771411843601138166973.jpg
  • Top news

पावटा बस स्टैंड पर जेबकतरों का बोलबाला: भीड़ का फायदा उठाकर ₹22 हजार पार, महिला गिरोह पर शक

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image239685822-1777303589076847064625203953748.jpg
  • Top news

पावटा में दुकाने बंद, खाद-बीज व्यापारियों की देशव्यापी हुंकार, सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.