न्यूज़ चक्र, बानसूर। बानसूर बाईपास स्थित अजय ग्लास हाउस पर सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने पास की एक अन्य दुकान को भी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन गाड़ी और रोटी बैंक की निशुल्क सेवा मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, इस हादसे में दो दुकानों का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
सूचना पाकर पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।