राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, लोक कलाकारों ने मोहा मन 

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़, 31 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पहली बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया गया राजस्थान दिवस 

पहली बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया गया राजस्थान दिवस 

राजस्थान दिवस इस वर्ष पहली बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को मनाया गया। वृहद राजस्थान के उद्घाटन की स्मृति में प्रदेशभर में उत्साह और उमंग के साथ इस दिवस को मनाया गया। मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन हुआ और लोगों ने अपने घरों पर दीप जलाकर राजस्थान दिवस का स्वागत किया। 

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, लोक कलाकारों ने मोहा मन 

लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां 

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय राजस्थानी कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मीना सपेरा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत चरी, कालबेलिया और घूमर नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, प्रभूदयाल एंड पार्टी के पद दंगल गीत और नृत्य ने भी खूब सराहना बटोरी। इस दौरान प्रसिद्ध भपंग वादक नूरद्दीन मेवाती ने भपंग वादन की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

कवियों ने विभिन्न रसों से सजाया काव्य मंच

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रमाकांत सुमन ने हास्य रस, गुरुदयाल भारती ने वीर रस, डॉ. रामसिंह जिद्दी ने श्रृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं, धुडाराम पदम और महेश जिज्ञासु ने भी अपनी अनोखी कविताओं के माध्यम से जनसभा को खूब हंसाया और सोचने पर मजबूर किया। 

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, लोक कलाकारों ने मोहा मन 

कलाकारों का सम्मान और भव्य आतिशबाजी 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लोक कलाकारों को सम्मानित किया और उनकी कला की सराहना की। संध्या के अंत में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने राजस्थान दिवस समारोह को और भी यादगार बना दिया। 

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश कुमार चौधरी, डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, नगर परिषद एक्सईएन दीपक मीणा सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, लोक कलाकारों ने मोहा मन 

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।