कोटपूतली नेशनल हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे-48 पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कंवरपुरा स्टैंड के पास चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। यह ट्रेलर पावटा से कोटपूतली की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर जैसे ही कंवरपुरा क्षेत्र में पहुंचा, उसमें अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया।

कोटपूतली नेशनल हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, सड़क किनारे मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक प्रयासों से आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही आग की तीव्रता को देखते हुए फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था और उसमें रखा सारा सामान भी खाक हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।