Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Hasan Ali Funny Video | हसन अली के साथ ‘थिरके’ मेलबर्न के दर्शक, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के दूसरे टेस्…
  • SPORTS

Hasan Ali Funny Video | हसन अली के साथ ‘थिरके’ मेलबर्न के दर्शक, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के दूसरे टेस्…

News Chakra December 28, 2023
Hasan-Ali-Funny-Video-हसन-अली-के-साथ-थिरके.webp

Hasan Ali Dance Video AUS vs PAK 2nd Test

हसन अली (Pic Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच (AUS vs PAK 2nd Test) खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला कई मायनों में बेहद खास होते जा रहा है। इस मैच में बहुत सी अजीब घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी हसन अली (Hasan Ali Dance Video) के साथ दर्शक भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान 53वें ओवर में स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी पाकिस्तान के खिलाड़ी हसन अली फील्डिंग के दौरान बाउंड्री लाइन के करीब ही थे। हसन अली ने फैंस को देखकर डांस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनके साथ-साथ दर्शकों ने भी हसन के स्टेप्स को फॉलो किया। 

MCG crowd dancing with Hasan Ali.

– Test atmosphere in MCG is 🔥pic.twitter.com/PU6gvHQcMg

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 28, 2023

सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हसन अली का यह अंदाज़ लोगों को काफी पसंद। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ-साथ दूसरी टीमों के फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसा-जैसा हसन अली स्टेप कर रहे हैं, वैसे-वैसे दर्शक भी उनको कॉपी कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले लंच के बाद खेल को थोड़े देर के लिए रोका गया था। यह इसलिए हुआ क्योंकि थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ (Richard Illingworth) मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) की लिफ्ट (Lift) में फंस गए थे। इसी वजह से खेल काफी देर तक रुका हुआ था। हालांकि उनके आने के तुरंत बाद मैच दोबारा शुरू हो गया था।  

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए। इसके बाद टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान 187 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 50 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श शानदार पारी के बाद शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 130 गेंदों का सामना करते हुए 96 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके लगाए। एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और मीर हम्ज़ा ने 3-3 विकेट झटके। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AUS vs PAK 2nd Test | ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट में ‘घटी’ अजीब घटना, लिफ्ट में फंस गए थर्ड अंपायर;…
Next: Year Ender 2023 | किसी ने खोया अपना वजूद, तो किसी के हाथ आई निराशा; ‘इन’ दिग्गजों के लिए ‘Unlucky’ र…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.