न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। भगवद धर्म एवं संस्कृति परिवार द्वारा आयोजित हेरिटेज सांस्कृतिक मेला – 2025 आगामी 16 फरवरी को बसन्त प्रभु आदर्श विद्या मंदिर, कोटपूतली में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है।
इस कार्यक्रम में हस्तकला प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, गीता श्लोक पाठन, और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र पलसानिया, शिक्षाविद अशोक बंसल, समाजसेवी संजय मित्तल, महेश मीणा व मनोज कुमावत भी उपस्थित रहेंगे।
इस मेले में भाग लेने के लिए जिलेभर से विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।