News Chakra

न्यूज़ चक्र, नीमराना। थाना पुलिस ने दो दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव कायसा में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से चोरी का माल व नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि आरोपी अन्य घटनाओं में भी संलिप्त हो सकता है।

नीमराना पुलिस को गांव में ही मिल गया 'वो', नगदी व जेवरात किए बरामद 

गौरतलब है कि 15 फरवरी को कायसा गांव के अशोक यादव ने मामला दर्ज कराया था कि बीती रात किसी ने उसके मक़ान में सेंधमारी कर संदूक में रखे करीब 1 लाख रूपए व सोने – चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। नीमराना थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की तो पुलिस को गांव में चोरी का आरोपी मिल गया।

नीमराना पुलिस को गांव में ही मिल गया 'वो', नगदी व जेवरात किए बरामद 

नीमराना थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना में आरोपी मुकेश उर्फ छोट्या उर्फ हेडेन, निवासी कायसा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल आरोपी से पुलिस ने 35780 रूपए नगद व चांदी -सोने के जेवरात बरामद किए है।

नीमराना पुलिस को गांव में ही मिल गया 'वो', नगदी व जेवरात किए बरामद 

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।