Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AUS Final | सट्टा बाजार की पिच पर भी टीम इंडिया का दबदबा, 35 से 38 हजार करोड़ का लगा सट्टा
  • SPORTS

IND vs AUS Final | सट्टा बाजार की पिच पर भी टीम इंडिया का दबदबा, 35 से 38 हजार करोड़ का लगा सट्टा

News Chakra November 18, 2023
IND-vs-AUS-Final-सट्टा-बाजार-की-पिच-पर.webp

world cup 2023 Ind vs Aus Team India dominance betting market

Loading

  • भारतीय टीम ही है सट्टेबाजों की भी फेवरेट 
  • अंतिम ओवर की अंतिम बॉल तक लगेगा सट्टा
  • टॉस से लेकर, मैक्स स्कोर , मैक्स विकेट और रन पर भी बोली

सुधीर शुक्ला

मुंबई: रविवार दरअसल सुपर सन्डे होने वाला है। वर्ल्ड कप का जुनून हर किसी के सर चढ़ कर बोल रहा है। सट्टा बाजार की पिच पर भी धमाकेदार बोली चालू है। महज इस वर्ल्ड कप के 35 से 38 हजार करोड़ का सट्टा लग चूका है। ब्लू मेंस यानी टीम इंडिया सट्टा बाजार की पिच पर भी फेवरेट बनी हुई है। टीम इंडिया की जीत पर जहाँ 42 पैसे के भाव के साथ वो फ़ेवरेट बनी हुई है। वहीँ टीम ऑस्ट्रेलिया का भाव 60 पैसे बताया जा रहा है। सट्टा बाजार विशेषज्ञों की माने तो ये अंतर बहुत बड़ा है। हालाँकि टॉस के बाद इसके भाव में उतार चढाव होता रहेगा। अंतिम ओवर की अंतिम बॉल तक सट्टेबाजी का ये खेल खेला जाता रहेगा।

टीम इंडिया है फेवरेट 

नवभारत से नाम न छापने के शर्त पर बात करते हुए सटोरिए ने बताया कि टीम इंडिया सट्टा बाजार की फेवरेट टीम बनी हुई है। 42 पैसे के भाव के साथ टीम इंडिया की जीत की फिलहाल सम्भावना ज्यादा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का भाव 60 पैसे के आस पास है। ये अंतर बहुत बड़ा बतया जा रहा है। हालाँकि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की शुरुवात से ही फेवरेट टीम रही है। लेकिन हालिया भाव अब तक का सबसे बड़ा भाव है। जिसके बाद कोई बहुत बड़ा उलटफेर ही इस समीकरण को बदल सकता है। ऐसा दावा सट्टा बाजार के विशेषज्ञ कर रहे हैं।     

अपने नए हाई पर बाजार 

सट्टा बाजार के परंपरागत तरीके के अलावा ऑनलाइन सट्टेबाजी ने बाजार के बड़े हिस्से पर अपनी पैठ बनाई है। बावजूद इसके 35 से 38 हजार करोड़ की सट्टेबाजी का खेल एक नए हाई को दर्शा रहा है। भारत और भारत के बाहर दुबई। नेपाल, श्रीलंका, क़तर और कराची से इसको कंट्रोल किया जा रहा है। मशहूर सट्टेबाज विनोद चेम्बूर की मौत के बाद सट्टा बाजार पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एकाधिकार हो गया है। सट्टे के इस खेल में हारे हुए से पैसे निकालना और जीते हुए को पैसे दिलाना सबसे पेंचीदा और जिम्मेदारी का काम होता है।जिसे दाऊद से संरक्षण प्राप्त लोग अंजाम देते हैं।दाऊद इब्राहिम गिरोह मुंबई, इंदौर, दिल्ली, अहमदाबाद, कराची, दुबई और बैंकॉक में फैले सट्टेबाजों के अपने विशाल नेटवर्क के माध्यम से पूरी फॉर्म में है बड़े शहरों और पांच सितारा होटलों से इस बार सट्टेबाजों ने किनारा कर रखा है।

तीन दिन में हुआ था भारी उलटफेर!

सट्टा बाजार ने जिस दिन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती विकेट  गिरने के साथ अफगानिस्तान 10 रुपये के भाव के साथ चौथे नम्बर पर पहुंच गई थी। तीन दिन पहले टीम इंडिया पर 90 पैसे का भाव लगा हुआ था। मतलब साफ़ है कि उस समय भी भारत ही सट्टा बाजार की फेवरेट थी। हालाँकि अगर उस समय के भाव की बात करें तो साउथ अफ्रीका 1 रुपये 80 पैसे के साथ दुसरे,न्यूजीलैंड 3 रुपये 40 पैसे के साथ तीसरे, और ऑस्ट्रेलिया 2 रुपये 60 पैसे के साथ चौथे नम्बर पर थी। उस समय भी पाकिस्तान का भाव 19 रुपये के साथ फिसड्डी ही था।

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन गेम ऐप पर 12 हज़ार करोड़ से ज्यादा का कारोबार 

सट्टा बाजार के आधुनिक नए आयाम ऑनलाइन सट्टा ऐप पर अब तक 12 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हो चूका है। हालाँकि अभी तक लीग मैच ही चल रहे हैं। सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो ये आंकड़ा अभी और ज्यादा बढेगा। आश्चर्य की बात ये है कि भारत में सट्टा को अवैध माना जाता है। बावजूद इसके सट्टा का ये खेल इतने बड़े स्तर पर चलना हैरत में डालता है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैक्टरों के काफिले के साथ यादव का गांव में दौरा, कहा- कोटपूतली को नहर के पानी से जोड़ेंगे
Next: World Cup 2023 | परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! वर्ल्ड कप फाइनल के लिए तैनात होंगे 6 हजार से अधिक सुरक…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
image_editor_output_image1073776216-17723875014107073723682284127786.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-1535259097-17723863758592128928891763647375.jpg
  • Top news

पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-280378462-17723829113652584878790871503750.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भोमिया बाबा का विशाल मेला धूमधाम से सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.