Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG | यशस्वी जायसवाल ने रचा एक और इतिहास, की ‘इन’ महान बल्लेबाजों की बराबरी
  • SPORTS

IND vs ENG | यशस्वी जायसवाल ने रचा एक और इतिहास, की ‘इन’ महान बल्लेबाजों की बराबरी

News Chakra February 24, 2024
Yashasvi-Jaiswal-इस-वजह-से-रन-बनाने-में-यशस्वी.webp

Yashasvi Jaiswal on Double century

Loading

रांची: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शनिवार को नया कीर्तिमान रचा है। यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे मैच के दूसरे दिन एक टेस्ट श्रृंखला में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गये। इससे पहले यह कीर्तिमान भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई ने रचा है। पिछले साल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले जायसवाल ने मौजूदा पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी सातवीं पारी के दौरान यह उपलब्धि अंतिम सत्र में शोएब बशीर पर एक रन लेकर नाबाद 55 रन तक पहुंचने के बाद हासिल की। हालांकि इस मैच में वह अपने शतक से चूक गए। 

जायसवाल ने मौजूदा श्रृंखला के दूसरे और तीसरे टेस्ट में दो दोहरे शतक जमाये हैं। इस तरह 22 साल का यह खिलाड़ी एक टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने के कारनामे में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई के साथ शामिल हो गया।   पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर, कोहली और द्रविड़ ने अपने करियर में एक टेस्ट श्रृंखला में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाये। वहीं सरदेसाई ने यह उपलब्धि 1970-71 में वेस्टइंडीज में हुई श्रृंखला में हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें

गावस्कर ने 1970-71 की इस श्रृंखला में ही चार शतक और तीन अर्धशतकों से 774 रन जुटाकर एक टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।  गावस्कर ही एकमात्र भारतीय हैं जो एक टेस्ट श्रृंखला में दो मौकों पर 700 से ज्यादा रन जुटा सके हैं।

‘लिटिल मास्टर’ ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर चार शतक और एक अर्धशतक से छह टेस्ट में 732 रन बनाये थे।  एक टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम है जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में चार शतकों से 974 रन बनाये थे।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Cash Awards | पदक जीतने वाले सैनिकों पर होगी धन की बरसात, मोदी सरकार ने खोला खजाना
Next: BIG BREAKING: युवती पर हमला, जयपुर रैफर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.