Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA 2nd Test | केपटाउन में भारत का रिकॉर्ड डराने वाला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं जीत पाए एक भी मैच
  • SPORTS

IND vs SA 2nd Test | केपटाउन में भारत का रिकॉर्ड डराने वाला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं जीत पाए एक भी मैच

News Chakra December 31, 2023
IND-vs-SA-2nd-Test-केपटाउन-में-भारत-का.webp

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Test Series) के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया, जहां भारतीय टीम (Team India) को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में अफ़्रीकी टीम एक पारी और 32 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है। अब भारतीय टीम का दूसरा टेस्ट मैच (IND vs SA 2nd Test) केपटाउन (Capetown) के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। जहां भारत का रिकॉर्ड डराने वाला है। 

केपटाउन के इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैदान पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारतीय टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। साउथ अफ्रीका ने इस मैदान पर 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले ड्रा रहे हैं। ऐसे में देखें वो अफ़्रीकी टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है।

केपटाउन टीम इंडिया का रिकॉर्ड-

  • 1993 में टीम इंडिया ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच खेला गया। तब यह मैच ड्रॉ रहा था।
  • 1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया यहां खेली, तब यहां भारत को 282 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
  • फिर 2007 में दोनों टीमों के बीच केपटाउन में तीसरा मैच खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत हासिल हुई थी।
  • 2011 में चौथा मैच 2-6 जनवरी 2011 में खेला गया था, जो ड्रॉ हुआ था।
  • 2018 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में पांचवां मैच खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 72 रनों से जीत दर्ज की थी। 2022 में छठां मैच दोनों टीमों के बीच खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से जीत नसीब हुई थी।

3 जनवरी को दूसरा टेस्ट मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है। जो कि दोनों टीमों के बीच यह सातवां मैच होगा। यह मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी तक खेला जाना है। अब देखना होगा कि टीम इंडिया इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीत पाती है या नहीं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम यह कोशिश जरूर करेगी कि वह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच जीतकर इतिहास बदल सके।

PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan: राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे सुधांश पंत, केंद्र सरकार से मूल कैडर आने की मिली मंजूरी
Next: Pakistan Olympic Association | POA अध्यक्ष आरिफ हसन ने दिया इस्तीफा

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1236383248-1776226483646121507241942655722.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, शिक्षा और सामाजिक समानता पर दिया जोर

Rajesh Kumar Hadia April 15, 2026
image_editor_output_image-304000210-17760954833446401596784942958398.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ठेका प्रथा के विरोध में सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image328398467-17760933152662463286542080263854.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने जेजेएम घोटाले सहित जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा

Rajesh Kumar Hadia April 13, 2026
image_editor_output_image-1436285350-17759794466768876875729571317404.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.