Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND W vs AUS W 3rd ODI | घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर …
  • SPORTS

IND W vs AUS W 3rd ODI | घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर …

News Chakra January 1, 2024
IND-W-vs-AUS-W-3rd-ODI-घरेलू-मैदान.webp

IND W vs AUS W 3rd ODI harmanpreet kaur

हरमनप्रीत कौर (PIC Credit: Social Media)

Loading

मुंबई: पिछले दो मैच में करीबी अंतर से पराजय झेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women Cricket Team) टीम मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (IND W vs AUS W 3rd ODI) मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार नौ मैच से चला आ रहा हार का सिलसिला खत्म करने की कोशिश करेगी। इस मैच में सभी का ध्यान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के प्रदर्शन पर टिका रहेगा। 

भारत ने वनडे श्रृंखला से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच जीते थे। इन दोनों मैच और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में हरमनप्रीत अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। हरमनप्रीत ने इस सत्र में अब तक सभी प्रारूप में जो आठ पारियां खेली हैं उनमें से केवल तीन पारियों में वह दोहरे अंक तक पहुंच पाई। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रन रहा जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एकमात्र पारी में हरमनप्रीत खाता भी नहीं खोल पाई थी जबकि पहले दो वनडे में उन्होंने 9 और 5 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने यह दोनों में जीत कर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। पहले मैच में भारतीय गेंदबाज नहीं चल पाए थे और 8 विकेट पर 282 रन बनाने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में भारत का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा था और उसने सात कैच छोड़े थे। 

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीन रन से जीता था। दूसरे मैच में रिचा घोष ने 113 गेंद पर 96 रन की लाजवाब पारी खेली थी जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्लेबाजी में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा था। रिचा घोष नंबर तीन पर भारत की नई स्टार है जो टीम को आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम है। दूसरी तरफ अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा पर दबाव होगा क्योंकि पिछले मैच में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद वह टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाई थी। 

भारतीय टीम के लिए हालांकि सबसे बड़ी चिंता क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि टीम को इस विभाग में सुधार करने की जरूरत है। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान का फरवरी 2007 के बाद से नहीं हरा पाई है और अगर उसे हार का यह सिलसिला खत्म करना है तो उसकी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

इस बीच मजूमदार ने पुष्टि की कि स्नेह राणा तीसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेगी। वह दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण करते समय पूजा वस्त्राकर से टकराकर चोटिल हो गई थी। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो वह श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। 

उसकी कप्तान एलिसा हीली भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं लेकिन फोएबे लीचफील्ड और एलिसे पेरी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वह तीसरे वनडे में भी इसे जारी रखने की कोशिश करेंगी।

टीम इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), रिचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, एलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sports Calendar 2024 | 2024 में लगेगा खेलों का ‘महाकुंभ’, पेरिस ओलंपिक से लेकर 3 वर्ल्ड कप में दिखेग…
Next: David Bedingham | विराट कोहली की तकनीक से क्रिकेट का गुर सीख रहे बेडिंगहम, न्यूलैंड्स में शतक जमाने …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.