Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND W vs AUS W ODI Series | पैट कमिंस की टीम से सीख ले रही है ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, भारत से टेस्ट …
  • SPORTS

IND W vs AUS W ODI Series | पैट कमिंस की टीम से सीख ले रही है ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, भारत से टेस्ट …

News Chakra December 27, 2023
IND-W-vs-AUS-W-ODI-Series-पैट-कमिंस.webp

Australian Cricket Team IND W vs AUS W ODI Series

PIC Credit: Social Media

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney) ने बुधवार को खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम (Australia Women Team) 2023 एकदिवसीय विश्व कप (World Cup 2023) विजेता अपने देश की पुरुष टीम से भारत में इस प्रारूप में खेलने को लेकर सीख ले रही है। 

ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच गुरुवार से तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने हाल में भारत में हुए एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में मेजबान टीम को हराकर खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय प्रारूप में भारत के खिलाफ दबदबा बनाया है और 50 में से 40 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम आगामी श्रृंखला में भी इस दबदबे को बरकरार रखना चाहती है। 

यह भी पढ़ें

मूनी ने वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सत्र से पूर्व कहा, ‘‘हमने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से थोड़ी जानकारी ली है जो हाल ही में एकदिवसीय विश्व कप खेलने यहां आई थी और उनसे कुछ सीख लेना वास्तव में मददगार रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सामंजस्य बैठाने के बारे में है। डेथ ओवरों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है, हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम इसमें खरे उतरे।” 

मूनी ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम इस श्रृंखला में और बांग्लादेश में टी20 विश्व कप से पूर्व अगले छह महीनों में और फिर अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से पहले कुछ चीजों में सुधार कर सकते हैं।” मूनी ने स्वीकार किया कि भारत को घरेलू मैदान पर दर्शकों का समर्थन मिलेगा और सात बार का विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया उन्हें श्रृंखला की शुरुआती में ही शांत करने को लेकर उत्सुक होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत सफेद गेंद के क्रिकेट में एक बड़ा खतरा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें काफी सफलता मिली है और उन्हें कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी मिले हैं। इसलिए इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस सफेद गेंद की श्रृंखला में जल्द से जल्द आक्रामक प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती है।” ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए क्रिसमस के समय घर से दूर खेलना आम बात नहीं है। 

टीम ने भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट में आठ विकेट से हार के साथ की थी। मूनी ने अपनी कप्तान एलिसा हीली का समर्थन किया कि इस दौरे पर एक और टेस्ट हो सकता था। उन्होंने कहा, “हमने उस टेस्ट मैच से बहुत कुछ सीखा। यह वाकई निराशाजनक है कि हमें इससे जो कुछ भी सीखने को मिला, उसके बावजूद हमें दूसरा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।” (एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: KL Rahul | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए ‘संकटमोचक’ बने केएल राहुल, शतकीय पारी खेल बनाए कई…
Next: KL Rahul | ‘भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 10 शतकों में…’, केएल राहुल के सेंचुरी पर बोले पूर्…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.