Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • KL Rahul | ‘भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 10 शतकों में…’, केएल राहुल के सेंचुरी पर बोले पूर्…
  • SPORTS

KL Rahul | ‘भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 10 शतकों में…’, केएल राहुल के सेंचुरी पर बोले पूर्…

News Chakra December 27, 2023
KL-Rahul-भारत-के-टेस्ट-क्रिकेट-इतिहास-के-टॉप.webp

kl rahul and sunil gavaskar Ind vs SA 1st Test

केएल राहुल और सुनील गावस्कर

Loading

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs SA 1st Test) में केएल राहुल (KL Rahul) के साहसिक शतक की तारीफ करते हुए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इसे भारत के टेस्ट इतिहास (Indian Test History) के शीर्ष दस शतकों में से एक बताया। पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर गए थे जिसके बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली।   

स्टार स्पोटर्स पर हिन्दी कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा कि राहुल ने कठिन पिच पर शतक जमाया है जहां गेंद अजीब उछाल ले रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजी के लिये काफी आत्मविश्वास चाहिये। गावस्कर ने कहा,‘‘मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस शीर्ष शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी कठिन थी।”  

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाता, खासकर जब गेंद इस तरह से स्विंग ले रही हो।” राहुल ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उसके बारे में गावस्कर ने कहा,‘‘जिस शॉट पर उन्होंने छक्का लगाया, उसकी जितनी तारीफ की जाये, कम ह। यह फुललैंग्थ गेंद थी और इस तरह का शॉट टी20 में ही देखने को मिलता है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND W vs AUS W ODI Series | पैट कमिंस की टीम से सीख ले रही है ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, भारत से टेस्ट …
Next: IND vs SA 1st Test Day 3rd Live | तीसरे दिन का खेल बेहद अहम, विकेट की तलाश में रहेंगे भारतीय गेंदबाज…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.