IPL 2024 | बुमराह को है आराम की जरुरत! IPL से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने BCCI को दी अहम सलाह

glenn mcgrath on Bumrah

ग्लेन मैकग्रा- जसप्रीत बुमराह (डिजाइन फोटो)

Loading

चेन्नई: आस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (Australian Fast Bowler Glenn McGrath) ने मंगलवार को चेताया कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को सत्र में ब्रेक की जरूरत है क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन ऐसा है कि इस तेज गेंदबाज को और अधिक चोटें लग सकती हैं।

बुमराह मार्च 2023 में पीठ की ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ की सर्जरी कराने के बाद लंबे समय तक खेल से दूर रहे और सितंबर 2022 से पहले भी वह खेल से दूर ही थे। इस दौरान वह आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप और आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाये थे।   

क्या बोले मैकग्रा 

पिछले साल अगस्त में वापसी करने वाले बुमराह ने आयरलैंड के तीन मैच के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई की और 50 ओवर के विश्व कप में 20 विकेट झटके। मैकग्रा ने कहा कि उनका गेंदबाजी एक्शन जिस तरह का है, उसे और उनके कार्यभार को देखते हुए बुमराह को बीच में आराम की जरूरत है क्योंकि उनकी गेंदबाजी एक्शन में काफी प्रयास की जरूरत होती है। 

यह भी पढ़ें

मैकग्रा ने यहां एमआरएफ पेस फाउंडेशन में मीडिया से कहा, ‘‘बुमराह जैसे गेंदबाज को सत्र के बीच में आराम की जरूरत है क्योंकि वह प्रत्येक गेंद में काफी प्रयास करता है। उसे ब्रेक की जरूरत है। अगर वह खेलता रहा तो उसके गेंदबाजी एक्शन से उस पर जो दबाव बनता है, उसे देखते हुए उसका चोटिल होना लाजमी है जो वो पहले भी होता रहा है। ” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।