Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | ‘शुभमन गिल की मदद करने होगी खुशी’, IPL से पहले बोले GT के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन
  • SPORTS

IPL 2024 | ‘शुभमन गिल की मदद करने होगी खुशी’, IPL से पहले बोले GT के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन

News Chakra March 21, 2024

Will be happy to help Shubman Gill in any way said Kane Williamson

शुभमन गिल और केन विलियमसन (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड (New Zealand) के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा है कि उन्हें शुक्रवार से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की किसी भी तरह से मदद करने में बेहद खुशी होगी।

विलियमसन ने पीटीआई से कहा,‘‘वह (गिल) बेहतरीन खिलाड़ी है और उसके पास अच्छा क्रिकेटिया दिमाग है। मैं निश्चित तौर पर उसे इस राह पर आगे बढ़ने और अपने फैसले लेने के लिए उत्साहित करूंगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह भी ऐसा करने की कोशिश करेगा।” हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद 24 वर्षीय गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया। आईपीएल में कप्तानी करना उनके लिए नया अनुभव होगा लेकिन विलियमसन ने कहा कि गिल को जब भी उनकी मदद की जरूरत पड़ेगी, वह हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।

यह भी पढ़ें

विलियमसन ने कहा,‘‘मुझे शुभमन की किसी भी तरह से मदद करने में बहुत खुशी होगी और शुभमन भी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।” गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था जबकि इसके एक साल बाद वह उपविजेता रहा था। विलियमसन का मानना है कि गिल टीम को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त योग्यता रखते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘जहां तक टीम और मेरी बात है तो मुझे अपने विचार साझा करना पसंद है। अभी यह लंबा सत्र है और हम सभी इससे सीख लेंगे। शुभमन के लिए यह वास्तव में रोमांचक अवसर है और हम सभी को आगे की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।” 

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | रोहित के बाद धोनी भी नहीं रहे कप्तान! ‘ये’ युवा खिलाड़ी संभालेगा CSK की कमान
Next: IPL 2024 | IPL से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, एडम ज़म्पा हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.