IPL 2024 | IPL से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, एडम ज़म्पा हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Rajasthan Royals spinner Adam Zampa withdraws from IPL 2024

एडम ज़म्पा (PIC Credit: Social media)

Loading

नई दिल्ली: आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम गेंदबाज के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा (Adam Zampa) आईपीएल (IPL 2024) से बाहर हो गए हैं। उन्होंने खुद आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है, जिसकी वजह उन्होंने निजी कारणों को बताया है। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर ज़म्पा को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल की नीलामी से पहले 1.5 करोड रुपए में अपनी टीम में बनाए रखा था। उनके मैनेजर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से ज़म्पा के आईपीएल से हटने की पुष्टि की है। ज़म्पा के आईपीएल ना खेलने की वजह से RR को बड़ा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ ज़म्पा राजस्थान रॉयल्स के तीन शीर्ष स्पिनरों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें

ज़म्पा ने पिछले साल इस फ्रेंचाइजी की तरफ से 6 मैच खेले थे जिनमें 23.50 की औसत से 8 विकेट लिए थे। ज़म्पा के हटने से राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होगा। उसके तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण पहले ही आईपीएल से बाहर हो गए थे। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)  



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।