कोटपूतली-बहरोड़ जिला विधि संयोजक बने एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस जिला कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव राकेश देसाई की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार बबेरवाल को जिला विधि संयोजक नियुक्त किया गया है।

kotputali-bahrod jila vidhi sanyojak bane advocate surendra kumar baberwal
कोटपूतली-बहरोड़ जिला विधि संयोजक बने एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल

नियुक्ति आदेश में बताया गया कि जिला अध्यक्ष संजय कुमार आर्य के नेतृत्व में संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल, पुत्र ताराचंद बबेरवाल, निवासी हसामपुर पाटन, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को जिला विधि संयोजक का दायित्व दिया गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला विधि संयोजक बने एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल
कोटपूतली-बहरोड़ जिला विधि संयोजक बने एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल

संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को मजदूरों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा शासन-प्रशासन के सहयोग से समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया है।

एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार बबेरवाल की नियुक्ति से क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे विधिक क्षेत्र में अपने अनुभव का उपयोग करते हुए श्रमिक एवं आमजन के हितों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Author