kotputli: कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन
न्यूज चक्र, कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम मोलाहेड़ा में शहीद स्मारक पर शहीद बहादुर सिंह गुर्जर रजत जयन्ती की पुण्यतिथि पर विशाल तिरंगा यात्रा, बाईक रैली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस मौके पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को पोस्टर का विमोचन कार्यवाहक एएसपी सुमित गुप्ता व समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उल्लेखनीय है कि शहीद बहादुर सिंह गुर्जर वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे।
समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा शहीद कैलाश चन्द गुर्जर शहीद स्मारक से शुरू होकर शहीद बहादुर सिंह शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। जिसके बाद शहीद बहादुर सिंह शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। वहीं इस मौके पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।