कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद ‘मौताणे’ पर मचा घमासान

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, देर रात सहमति के बाद मामला शांत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के संजीवनी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शनिवार देर रात हालात तनावपूर्ण हो गए। मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और आधी रात को अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल

बताया जा रहा है कि प्रसूता की मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांग रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर भी बातचीत शुरू हुई। मामला देर रात तक उलझा रहा और अस्पताल परिसर में भारी तनाव की स्थिति बनी रही।

आधी रात बाद परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच सहमति बनने के बाद विवाद शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

सूत्रों के अनुसार, मामले में मौताणे को लेकर 22 लाख रुपये में समझौता होने की चर्चा है, हालांकि इस राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अथवा संबंधित पक्षों की ओर से भी समझौते की राशि को लेकर कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल प्रसूता की मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण मामले में आगे किसी कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल,

देर रात तक मौके पर कोटपूतली डीवाईएसपी मदन जैफ सहित करीब चार थानों का पुलिस जाता तैनात रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।