News Chakra

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित योग्यता आधारित पदोन्नति परीक्षा 2021-22 में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना में पदस्थ कांस्टेबल मनोज कुमार थरानिया का हेड कांस्टेबल पद पर चयन होने पर पुलिस विभाग व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल
प्रागपुरा थाने के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल

मनोज कुमार थरानिया विराटनगर उपखण्ड के ग्राम भामोद निवासी हैं। यह आदेश गुरुवार को चयन बोर्ड की सदस्य सचिव उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी (IPS) द्वारा जारी किया गया। यह पदोन्नति राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित योग्यता परीक्षा में मनोज की सफलता के आधार पर दी गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल
कांस्टेबल मनोज कुमार की पदोन्नति, हेड कांस्टेबल बनने पर खुशी

पदोन्नति की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम सहित पुलिसकर्मियों ने मनोज थरानिया को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल
कांस्टेबल मनोज कुमार थरानिया बने हेड कांस्टेबल

थाना प्रभारी भजनाराम ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के कठिन परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है। मनोज ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, सजगता और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाए हैं, जिसका प्रतिफल उन्हें पदोन्नति रूप में मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज नई जिम्मेदारी को भी निष्ठा व दक्षता से निभाएंगे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल
जिले के कांस्टेबल मनोज थरानिया बने हेड कांस्टेबल

सहकर्मियों ने भी मनोज के पदोन्नत होने को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे थाने में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है। मनोज थरानिया ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

स्थानीय स्तर पर भी मनोज की उपलब्धि को लेकर खुशी व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मनोज अपने व्यवहार और पुलिसिंग शैली के कारण जनता में विश्वसनीयता रखते हैं।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *