कोटपूतली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली–बहरोड़ देवेंद्र विश्नोई के सुपरविजन में क्षेत्र में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना कोटपूतली ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को पकड़ा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी।

कोटपूतली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी रणसिंह को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा विभिन्न मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंटों पर फरार चल रहे सात वारंटियों को भी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दबोचा।

अभियान के तहत एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित धारा 185/ 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत जब्त किया गया। वहीं, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में लिप्त पांच चालान शुदा अपराधियों सहित कुल 14 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि एरिया डोमिनेशन अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।