News Chakra

कोटपूतली, 01 दिसम्बर 2025. जिला एवं सैशन न्यायाधीश शिवानी सिंह द्वारा सोमवार को रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा राज्य में मोबाईल वैन का संचालन किया जा रहा हैं। जिसके द्वारा दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विभिन्न विधिक जानकारियां आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

रालसा द्वारा संचालित मोबाईल वैन को किया रवाना, दूरस्थ ग्रामीणों ईलाकों में विधिक जानकारियां पहुंचाने का करेगी कार्य

नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार जैसे आपदा पीड़ितों को कानूनी योजना, श्रमिकों को कानूनी सेवाओं से संबंधित योजना, बाल मैत्रीपूर्ण योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना 2011, निःशुल्क विधिक सहायता योजना आदि के विषय पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आगामी 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें आपसी समझाईश से प्रकरण का निस्तारण करते हेतु आमजन को प्रेरित करने का प्रयास किया जायेगा।

मोबाईल वैन का संचालन कोटपूतली मुख्यालय होते हुये आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे ग्राम सरूण्ड, नारेहड़ा आदि में किया गया। जिसमें अधिकारी मित्र सूरजन द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान एडीजे प्रथम डॉ. राजेश कुमार, एडीजे तृतीय डॉ. अंजूम खान, एडीजे चतुर्थ डॉ. सुरेश कुमार, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एड. उदयसिंह तंवर, सचिव एड. हेमन्त शर्मा समेत न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी व अधिवक्तागण मौजूद रहें।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *