विधायक हंसराज पटेल पहुंचे पाली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र के शादी समारोह में हुए शामिल

विधायक हंसराज पटेल पहुंचे पाली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र के शादी समारोह में हुए शामिल

कोटपूतली । कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल रविवार को पाली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सुपुत्र श्रेयांश राठौड़ के विवाह समारोह में शिरकत की। विधायक पटेल ने नवविवाहित दंपति को जीवनभर के साथ, स्नेह और पारस्परिक सम्मान से भरे सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक हंसराज पटेल पहुंचे पाली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र के शादी समारोह में हुए शामिल

उन्होंने परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कामना की कि यह पावन बंधन प्रेम, सौहार्द और समृद्धि से सदैव आलोकित रहे। शादी समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।