Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Kylian Mbappe’s Hat-Trick | नीदरलैंड और स्विटजरलैंड के साथ रोमानिया ने यूरो 2024 के लिए किया क्वालीफ…
  • SPORTS

Kylian Mbappe’s Hat-Trick | नीदरलैंड और स्विटजरलैंड के साथ रोमानिया ने यूरो 2024 के लिए किया क्वालीफ…

News Chakra November 19, 2023
Kylian-Mbappes-Hat-Trick-नीदरलैंड-और-स्विटजरलैंड-के-साथ-रोमानिया.webp

Kylian Mbappe's hat-trick, Kylian Mbappe, France, Gibraltar, Romania, Netherlands, Switzerland, Euro 2024, European Football Championship 2024

काइलन एमबापे की हैट्रिक (फाइल फोटो)

Loading

लंदन : नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और रोमानिया ने यूरो 2024 में अपनी जगह सुरक्षित की जबकि फ्रांस ने जिब्राल्टर को 14-0 से हराया, जो यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग में सबसे बड़ी जीत है। नीदरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ मैच में केवल जीत की जरूरत थी। उसने वाउट वेघोर्स्ट के 12वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की।

स्विट्जरलैंड ने कोसोवो के साथ 1-1 से ड्रा खेला। रोमानिया की तीसरे स्थान की टीम इजराइल के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद स्विट्जरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए केवल ड्रा की जरूरत थी।  इस बीच फ्रांस ने जिब्राल्टर को 14-0 से हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता का भी नया रिकॉर्ड है।

स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे ने हैट्रिक बनाई जबकि फ्रांस के 9 खिलाड़ियों ने गोल किये। जिब्राल्टर की तरफ से एक आत्मघाती गोल भी किया गया। फ्रांस ने इससे पहले सबसे बड़ी जीत 1995 में अजरबेजान के खिलाफ दर्ज की थी। उसने तब अजरबेजान को 10-0 से हराया था। यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग में इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम पर था। उसने 2006 में सैन मेरिनो को 13-0 से पराजित किया था। फ्रांस पहले ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है। 

यह भी पढ़ें

क्रोएशिया ने लाटविया को 2-0 से हराकर क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इस बीच तुर्की ने एक मैत्री मैच में जर्मनी को 3-2 से हराया। जर्मनी अगले साल यूरोपीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। तुर्की पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल की जन आर्शीवाद यात्रा निरन्तर जारी, कहा- समर्थ व सशक्त कोटपूतली बनाना ही उद्देश्य
Next: IND vs AUS Final LIVE World Cup 2023 | जल्द शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘खिताबी मुकाबला’, क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.