कोटपूतली में DJ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, 5 मार्च को बंद का आह्वान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली में DJ कोर्ट (जिला एवं सत्र न्यायालय) की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन लगातार जारी है। कोटपूतली और बहरोड़ बार एसोसिएशन के बीच जारी गतिरोध अब तक नहीं सुलझ पाया है, जिसके चलते पिछले 21 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं।

कोटपूतली में DJ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, 5 मार्च को बंद का आह्वान

इस आंदोलन के तहत मंगलवार को कोटपूतली बार एसोसिएशन के नेतृत्व में एक विशाल रोड शो और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय वकीलों के अलावा व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भी भाग लेंगे। 

कोटपूतली में DJ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, 5 मार्च को बंद का आह्वान

इस बीच, 5 मार्च को कोटपूतली बंद का आह्वान किया गया है, जिसे व्यापारिक और सामाजिक संगठनों समेत विभिन्न संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। बंद के दौरान शहरभर में बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहने की संभावना है। 

वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, आम जनता भी इस मुद्दे को लेकर जागरूक हो रही है और बड़ी संख्या में समर्थन जुट रहा है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।