News Chakra

बानसूर। बानसूर क्षेत्र के समाजसेवी मनोज यादव को युवा यादव महासभा राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा की गई। संगठन ने उनकी सक्रियता, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोज यादव बने युवा यादव महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव

मनोज यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों और युवाओं से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्तमान में जिला पार्षद प्रतिनिधि के रूप में भी क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी देकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के युवाओं और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने मनोज यादव का फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर मनोज यादव ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी एक सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल यादव और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को समाजसेवा और एकता के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है और लोगों को उनसे संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद है।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *