मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Read Time:2 Minute, 36 Second

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। मेघवाल विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को बड़ाबास स्थित मेघवाल सामुदायिक भवन में जिला अध्यक्ष सुबेसिंह मोरोड़िया की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज को समाप्त करने के लिए ठोस निर्णय लिए गए।

मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने तथा जरूरतमंद प्रतिभाओं को विशेष संबल प्रदान करने का भी निर्णय लिया। साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों में न्याय दिलाने के लिए एक विशेष सेल का गठन कर पुलिस व न्यायालयों में प्रभावी पैरवी कराने की व्यवस्था सुनिश्चित का निर्णय लिया।

मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
कोटपूतली का प्रसिद्ध 7 अनाज का दलिया। खरीदने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

बैठक में छाजूराम मेघवाल (नालपुर) और विजय सिंह आर्य (भीटेड़ा) को जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समिति ने जिला अध्यक्ष सुबेसिंह मोरोड़िया का महिला छात्रावास निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में तहसील और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर ग्राम पंचायत स्तर तक समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

मेघवाल विकास समिति की बैठक। सामाजिक सुधार की दिशा में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में आर.एस. झांझरिया, कैप्टन अरविंद कुमार, कपिल वर्मा, रामधन आर्य, हरपाल वर्मा, चिरंजीलाल आर्य, संजय राज, बस्तीराम, ओमप्रकाश वर्मा, गिरिराज आर्य, रामसिंह आर्य, चेतराम आर्य, अशोक कुमार मोरोड़िया, जलेसिंह निमोरिया और सुनील चौहान सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

कोटपूतली : हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर पुलिस का 'अटैक', एक को पकड़ा Previous post कोटपूतली : हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर पुलिस का ‘अटैक’, एक को पकड़ा
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने किया चैतन्य नौ देवियों की झांकी का प्रदर्शन Next post ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने किया चैतन्य नौ देवियों की झांकी का प्रदर्शन