न्यूज़ चक्र। नारेहडा जलदाय विभाग में कार्यरत डेली वेजेज के कर्मचारियों ने मानदेय नहीं मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि संतु सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया नारेहडा जलदाय विभाग में कार्यरत डेली वेजेज के कर्मचारियों को पिछले 1 वर्ष से वेतन नहीं मिला है, अधिकारियों को बार बार सूचित करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियो ने वेतन नहीं मिलने पर पानी की सप्लाई नहीं करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने में नरेन्द्र, अशोक उपस्थित रहे।
- कोटपूतली-बहरोड़ उप जिला प्रमुख बनीं पीएचडी धारक रमा गुर्जर
- संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान
- राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त
- रूढ़ियों को पीछे छोड़ पिता ने घोड़ी पर निकाली बेटी की बिंदौरी, संविधान दिवस पर पेश की मिसाल
- बानसूर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका की कार्रवाई, अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस
