नगर पालिका नीलामी : कहां तक पहुंची ‘बोली’! देखिए, नीलामी प्रक्रिया की लाइव कवरेज

नगर पालिका नीलामी : कोटपूतली नगरपरिषद कार्यालय परिसर में ‘ नगर पालिका’ के पुराने भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नीलामी के दौरान लाइव कवरेज देखें, न्यूज़ चक्र पर।

News Chakra @ Kotputli: कोटपूतली नगर परिषद के पुराने नगर पालिका भवन की नीलामी आज दोपहर 12:15 से शुरू हुई जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। दोपहर 1 बजे तक अधिकतम बोली 40 करोड़ 90 लाख रुपए तक लगा दी गई थी। नीलामी में 26 बोली दाता भाग ले रहे हैं।

आपको बता दें कि नगर पालिका अब नगर परिषद बन चुकी है और वर्ष 2017 से कोटपूतली बस स्टैंड के समीप नए भवन में संचालित हैं। आज सुबह यही नए भवन के परिसर में पुराने भवन की खुली बोली लगाई जा रही है। सुबह बोली शुरू होने से पहले सभी बोली दाताओं को टोकन वितरित किए गए और उसके बाद तीन करोड़ 57 लाख रुपए से बोली की शुरुआत हुई।

नगर पालिका नीलामी
बोली दाताओं को टोकन वितरित करते परिषद कर्मी

आपको बता दें कि नगरपालिका के इस पुराने भवन में बैठकर वर्ष 1954 से वर्ष 2017 तक प्रशासनिक अधिकारी व नगर पालिका बोर्ड अध्यक्ष शहर के विकास का खाका तैयार करते आए हैं। हालांकि वर्ष 2017 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र सैनी व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राघव सिंह ने नगरपालिका का यह भवन छोड़ दिया था और बस स्टैंड के समीप नए भवन में नगरपालिका शिफ्ट हो गई थी जो अब नगरपरिषद हो गई है। आपको बता दें कि वर्ष 1954 में नगरपालिका के पहले अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल गुप्ता व पहले नगर पालिका बोर्ड अध्यक्ष हनुमान शरण रहे थे। इस नगर पालिका भवन में अधिशासी अधिकारी के रूप में आखरी कार्यकाल राघव सिंह ने व अध्यक्ष के रूप में महेंद्र सैनी रहे।

YouTube Studio करें Download, दौड़ने लगेगा YouTube चैनल

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने बताया कि पुरानी नगर पालिका भवन की नीलामी के लिए वर्ष 2021 में बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया था। जिसके बाद अब नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी तक अधिकतम बोली 4 लाख 40 हजार प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई है। (यानी लगभग 40 करोड़ 90 लाख।) बोली प्रक्रिया अभी जारी है जो शाम 5: 30 बजे तक जारी रहेगी। नगर परिषद को 50 करोड़ से ऊपर तक नीलामी से आय होने का अनुमान है।

दुल्हन जब किसी घर की दहलीज में प्रवेश करती है…

इधर बोली दाताओं सहित शहर के कई प्रबुद्ध लोगों ने नीलामी को लेकर विरोध जताया है, साथ ही कई सवाल उठाए हैं। बोली दाता सूर्यकांत बीदाणी, अमर सिंह गुर्जर, सुभाष गुर्जर सहित अन्य लोगों का कहना है कि ‘ नीलामी से पहले किसी भी बोली दाता को यह नहीं बताया गया कि इसमें इस भूखंड पर कितना निर्माण किया जा सकता है कितने मंजिल बनाई जा सकती हैं।

इसके अलावा एक बोली दाता का यह भी आरोप सामने आया कि नगर परिषद के पास भूखंड के आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के बावजूद नगर परिषद ने नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा यह भी आरोप लगाए गए कि नगर परिषद को पूर्व में किसी दानदाता द्वारा भूखंड दान किया गया था। इसके बाद नगर परिषद अब अवैध रूप से उक्त भूखंड का बेचान कर रही है।

फिलहाल मौके पर नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा, नगर सभापति पुष्पा सैनी व जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित अन्य नीलामी कमेटी के सदस्य मौजूद हैं और बोली प्रक्रिया शाम 5:30 बजे पूरी होगी। इसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

Kotputli News

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।