Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • विकास कार्यों के लिए पुराने भवन और सम्पतियां बेचेगी नगरपालिका !!
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

विकास कार्यों के लिए पुराने भवन और सम्पतियां बेचेगी नगरपालिका !!

News Chakra February 9, 2021
  • नगरपालिका कोटपूतली ने 1 अरब 6 करोड़ 1 लाख का बजट किया पारित
  • मीडिया को रखा बैठक से बाहर, ‘पाषर्दों की रही ‘मौन’ स्वीकृति

न्यूज चक्र, कोटपूतली। नगरपालिका चुनावों के बाद सोमवार को पालिका सभागार में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर नगरपालिका अधिशाषी चंद्रकला वर्मा के अनुसार 1 अरब 6 करोड़ 1 लाख का बजट पक्ष- विपक्ष के पाषर्दों की सर्वसम्मत्ति से पास कर दिया गया है। बैठक की खास बात रही कि ‘बैठक के शुरू होने से पहले ही मीडिया को फोटो शूट करने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।


पार्षद चुनावों के दौरान खरीद-फरोख्त के आरोपों से घिरे पार्षर्दों ने मीडिया की गैर मौजूदगी में बजट को मौन स्वीकृति दी। यहां तक कि आनन-फानन में विकास कार्यों के नाम पर नगरपालिका क्षेत्राधिकार के पुराने भवन व सम्पतियां बेचकर ‘पैसा’ जुटाने का निर्णय भी इस बैठक में लिया गया है। एलबीएस काॅलेज के हाॅस्टल की भी पालिका ने ‘तस्वीर’ बदलने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है काॅलेज हाॅस्टल भी नगरपालिका की सम्पत्ति है।

गौण हो गए जनता के ‘ज्वलंत मुद्दे’

जानकारी के अनुसार बैठक में शहर की सीविर लाइन के लिए 35 करोड़ रूपए के बजट प्रस्ताव पर तो चर्चा की गई, लेकिन बस स्टैण्ड, जाम, अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सड़कों और आम रास्तों पर ‘गंदगी व कीचड़’ के अतिक्रमण जैसे मुद्दे गौण रहे।


व्यापारियों को देना होगा ‘काॅर्मिशियल टैक्स’

कोटपूतली नगरपालिका अस्थायी रेहड़ी संचालकों की तर्ज पर अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी व्यावसायिक टैक्स वसूल करेगी। इसके लिए नगरपालिका ने प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इसकी शुरूआत सबसे पहले होटल संचालकों से की जाएगी। इसके बाद व्यावसायिक टैक्स का प्रयोग सफल रहा तो हाउसिंग टैक्स पर भी विचार किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्रवासियों से कचरा संग्रहण शुल्क लिए जाने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में कोटपूतली शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए चर्चा की गई है।


बैठक में ये रहे मौजूद

चुनावों के बाद आयोजित पहली बैठक नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सैनी की अध्यक्षता व क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र यादव की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सहित सभी 40 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।

Chat on WhatsApp

विडियो समाचार देखने लिए क्लिक करें।

विडियो समाचार देखने लिए क्लिक करें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव, जानिए क्यों
Next: पपला को लेकर बड़ी खबर…साथी महिपाल को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, जबकि पपला की वीसी के माध्यम से कराई पेशी

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
image_editor_output_image1073776216-17723875014107073723682284127786.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-1535259097-17723863758592128928891763647375.jpg
  • Top news

पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.