Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Behror
  • पपला को लेकर बड़ी खबर…साथी महिपाल को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, जबकि पपला की वीसी के माध्यम से कराई पेशी
  • Behror
  • National
  • Rajasthan News

पपला को लेकर बड़ी खबर…साथी महिपाल को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, जबकि पपला की वीसी के माध्यम से कराई पेशी

News Chakra February 11, 2021

बहरोड़ से पपला को लेकर बड़ी खबर…

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली/ बहरोड. हरियाणा व राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला की गुरुवार को बहरोड़ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई है, वही 1 दिन पहले पकड़े  पपला के साथी महिपाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने पपला को 24 फरवरी तक जेल भेज दिया है। 

वहीं, बुधवार को पकड़े गए पपला के साथी महिपाल को पूरी सुरक्षा के साथ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने पपला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी कराई। पपला अभी तक पुलिस रिमांड में नीमराणा थाने में था। अब उसे जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

आपको बता दें कि पपला के साथी महिपाल को पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के कसोला से गिरफ्तार किया था। नीमराणा थाने पर प्रेस को संबोधित करते हुए आईजी हवा सिंह घुमरिया ने जानकारी देते हुए बताया था कि महिपाल के मकान से एक एके-47, दो विदेशी पिस्टल और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

पुलिस अब महिपाल से पूछताछ करके फरारी के दौरान पपला की मदद करने वालों का पता लगाएगी। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता करेगी कि आखिर महिपाल को एके- 47 कहां से मिली? पुलिस को शक है कि महिपाल से पूछताछ में पपला गैंग से जुड़े कई राज मिल सकते हैं। वही आईजी हवा सिंह घुमरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में संकेत दिए कि पपला फ़रारी प्रकरण में हरियाणा व राजस्थान से जुड़े नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं।

देखिए समाचार से जुड़ा यह वीडियो…वीडियो पर क्लिक करें …

Chat on WhatsApp

for news.

Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विकास कार्यों के लिए पुराने भवन और सम्पतियां बेचेगी नगरपालिका !!
Next: भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image1926750740-17695024698383816339100273703984.jpg
  • Behror

बहरोड़ : भगवाड़ी खुर्द गांव में देर रात फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत

News Chakra January 27, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.