निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी

जिला परिषद वार्ड संख्या 12 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट रामनिवास यादव ग्रामीण मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। पावटा अभिभाषक संघ अध्यक्ष यादव का चुनाव चिह्न गैस चूल्हा है। वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी योजनाएं साझा कर रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी
निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी

सोमवार को जनसंपर्क के दौरान यादव टोरड़ा-रामपुरा स्थित श्री निर्मलनाथ जी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महंत श्री प्रेमनाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आसपास के गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान यादव ने क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी
निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास यादव का गांव-ढाणियों में निरंतर जनसंपर्क जारी

उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक गांव और ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना आवश्यक है। उनकी प्राथमिकताओं में निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था और गांवों को जोड़ने वाली मजबूत पक्की सड़कों का विस्तार शामिल है। यादव ने किसानों की समस्याओं को समय पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

यादव ने कहा कि वार्ड के लोगों की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता से संवाद बनाए रखकर उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि वार्ड संख्या 12 में भूरीभड़ाज, पंडितपुरा, रामपुरा, टोरड़ा गुजरान, दुदावास, बुचारा, टसकोला और धालेड़ा सहित कई गांव आते हैं। निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से इन गांवों में जनसंपर्क का सिलसिला जारी है।

Author

Leave a Comment