न्यूज़ चक्र। कोटपूतली में निर्जला एकादशी के अवसर पर पैदल राहगीरों को मीठा कैरी का पानी पिलाया। टीम स्वच्छता सेवादल के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष भर में आने वाली एकादशियों में से निर्जला एकादशी का सर्वाधिक महत्व माना जाता है। इस एकादशी को बिना जल ग्रहण किये जल और फल का दान विशेष फलदायी माना गया है।
भामाशाह श्री नेमीचंद जी गर्ग एवं दीपचंद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की शास्त्रों में निर्जला एकादशी पर जल का दान करने से मनुष्य और जीवों की आत्मा तृप्त होती है। खासकर दान किए हुए जल को बहुत ही पवित्र माना जाता है इससे सेवन से शरीर के सभी रोगों का नाश भी होता है।
टीम के संरक्षक महेश मीणा ने कहा कि निर्जला एकादशी पर पशु पक्षियों के लिए भी पीनें के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर टीम के सक्रिय सदस्य रवि अग्रवाल, भारत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज सैनी, दीपक नायक, मन्नू शर्मा, पोली उर्फ सुभाष माथुर, राजा खां, उत्तम सिसोदिया, पुरुषोत्तम शर्मा, बल्लया, राहुल बंसल, मनीष शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेसवा वाला बालाजी मंदिर की तरफ से जल वितरण करते हुए समस्त भक्तगण मोहल्ला बड़ाबास, आईटीआई रोड कोटपुतलीमुख्य चौराहे पर युवा गुर्जर महासभा अंकित गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं द्वारा स्टोल लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।