न्यूज़ चक्र। बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 25 फरवरी से शुरू होने वाला महोत्सव पांच मार्च तक चलेगा। महोत्सव में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 27 फरवरी को बीकानेर आएंगी। समारोह में देशभर से करीब 1000 कलाकार आएंगे। इस बार 100 ऐसे लोग स्थानीय स्तर पर भी चुने जाएंगे, जिन्होंने शहर से बाहर नाम रोशन किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
स्थानीय कलाकारों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कलाकारों के लिए बीकानेर को एक आंगन के रूप में तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति जूनागढ़, बॉर्डर, देशनोक करणी माता मंदिर भी जा सकती हैं। इसके अलावा कलाकार भी इन सभी जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। करणी सिंह स्टेडियम को इसके लिए तैयार किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. भगवती प्रसाद कलाल ने भी इस सूचना को पुख्ता करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही बीकानेर निकाय को भी मई में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
स्रोत: अमर उजाला
- गालावास माता मंदिर चोरी का खुलासा, तीन चांदी के छत्र बरामद
- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पावटा के थानवीर ने दी गिरफ्तारी
- पावटा में उच्च जलाशय टंकी पर युवक का हंगामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
- विराटनगर के पुष्पराज भारती बने सहायक कलेक्टर, चित्तौड़गढ़ में मिली पहली नियुक्ति
- पावटा में पीएमओ डॉ. रवि बंसल की मौजूदगी में मना फार्मासिस्ट दिवस