News Chakra. कोटपूतली विकास प्रजापत मौत मामले को लेकर कुम्हार समाज ने 14 फरवरी को परगना बैठक बुलाई है। यह बैठक सुंदरपुरा रोड स्थित राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास में आयोजित होगी, जिसमें कोटपूतली परगना के सभी गांवों से समाज के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
कुम्हार समाज प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा ने बताया कि मृतक विकास की बहन सीमा के अनुरोध पर समाज की परगना बैठक बुलाई गई है। जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के समक्ष विकास की मौत से जुड़े पहलुओं को रखा जाएगा, साथ ही आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। दुल्हेपुरा ने अनुरोध किया कि कोटपूतली के आसपास परगना क्षेत्र से भी समाज बंधु इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि विकास मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व सीबीआई जांच की मांग को लेकर तहसील परिसर में पिछले 57 दिन से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। दूसरी ओर मामले को 3 माह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक मामले का ना खुलासा कर पाई है और ना ही मृतक विकास के परिजनों के 18 सवालों के जवाब तलाश पाई है। इधर मामले के खुलासे को लेकर सर्व समाज एकजुटता दिखाते हुए समिति गठित कर संघर्षरत है।
- शाहपुरा हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
- कोटपूतली में बिना एफएमजीई पास किए डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज, फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में तीन गिरफ्तार
- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आकाशवाणी कोटपूतली में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
- राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का चुनाव पार्षद ही करेंगे, पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार : झाबर सिंह खर्रा
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संगठन विस्तारित
