पावटा उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, BPHU लैब का आज होगा लोकार्पण

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार, 20 मई को प्रातः 10 बजे अत्याधुनिक BPHU लैब का शुभारंभ किया जाएगा।

पावटा उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, BPHU लैब का आज होगा लोकार्पण
पावटा उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, BPHU लैब का आज होगा लोकार्पण

यह आयोजन राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ करेंगे। इस अवसर पर जॉइंट डायरेक्टर यदुराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पावटा उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, BPHU लैब का आज होगा लोकार्पण

राजकीय उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. रवि बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई लैब की स्थापना से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे मरीजों को आवश्यक जांच सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ बनेंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत रोगी कल्याण समिति (RMRS) की बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Author