पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब गुणवत्ता पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पावटा और कोटपूतली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। पावटा में खाद्य सुरक्षा टीम ने शिवम बेकरी रसगुल्ला भंडार से रसगुल्ला तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी, मिल्क केक और मिश्री मावा के नमूने लिए।

pavta mein tyoharon se pehle khadya vibhag ki badi karvai
पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान टीम को करीब 25 किलो पुरानी एवं दूषित मिठाइयां मिलीं, जिन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। कार्रवाई से आसपास के खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया। वहीं कोटपूतली के गांव दादूका में तेल मिल से संबंधित शिकायत पर भी टीम ने जांच की। रोशन किराणा स्टोर से तेल तथा सैनी मिष्ठान भंडार और श्री बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स से मिल्क केक के नमूने लिए गए।

pavta mein tyoharon se pehle khadya vibhag ki badi karvai
पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

निरीक्षण में तेल मिल की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। रोशन किराणा स्टोर पर खाद्य लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया, जिस पर संचालक को आवश्यक पंजीकरण कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट
पावटा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को बिना लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन खाद्य कारोबार नहीं करने तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से भी मिलावट या खराब खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा और राज सिंह चौहान सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Author