Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • PT Usha | एशियाई गेम्स में भारत के प्रदर्शन से खुश हुई पीटी उषा, कहा- 100 से ज्यादा पदक जीतना बड़ी उ…
  • SPORTS

PT Usha | एशियाई गेम्स में भारत के प्रदर्शन से खुश हुई पीटी उषा, कहा- 100 से ज्यादा पदक जीतना बड़ी उ…

News Chakra November 8, 2023
PT-Usha-एशियाई-गेम्स-में-भारत-के-प्रदर्शन-से.webp

Winning more than 100 medals in Asian Games and Para Asian Games is a big achievement: PT Usha

पीटी उषा

Loading

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा (PT Usha) ने चीन के हांगझोउ में हाल में समाप्त हुए एशियाई खेल और पैरा एशियाई खेलों (Asian Games and Para Asian Games) में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतरीन करार देते हुए बुधवार को यहां कहा कि इन दोनों प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है।

उषा यहां राष्ट्रीय खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता देखने के लिए दिल्ली गोल्फ क्लब पहुंची थी। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उषा ने कहा,‘‘हमारे खिलाड़ियों ने एशियाई खेल और एशियाई पैरा खेल दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। जब भी मैं एशियाई खेलों के किसी स्थल पर जाती तो कोई भारतीय पदक जीत रहा होता था जिससे मुझे गर्व महसूस होता था।” 

यह भी पढ़ें

भारत ने एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते थे जबकि इसके बाद पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण पदक सहित 111 पदक अपने नाम किए थे। उषा ने एशियाई खेलों में भारतीय गोल्फरों विशेष कर अदिति अशोक के प्रदर्शन की सराहना की। अदिति ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। 

उषा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेलों में गोल्फ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करते देखना शानदार अनुभव था। मैंने कभी किसी गोल्फ प्रतियोगिता को इतने करीब से नहीं देखा था। वास्तव में, मैंने आज गोल्फ में भी हाथ आजमाये। उन्होंने कहा,‘‘एशियाई खेलों में हमारे गोल्फ खिलाड़ियों, विशेषकर अदिति अशोक ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देना चाहती हूं।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ENG vs NED LIVE World Cup 2023 | नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
Next: Pat Cummins World Cup 2023 | ‘मेरी नजरें 200 तक पहुंचने पर थी…’, मैक्सवेल की तूफानी पारी और जीत के…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.