निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल का गांव- ढाणियों में जनसंपर्क जारी, लोगों ने जीत का दिलाया भरोसा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल ने सोमवार को शहर के विभिन्न गांव- ढाणियों व वार्डो उदावाला, श्याम मंदिर के पास, काशीपुरम के पास, बिहारी जी मंदिर के पास डोर-टू-डोर सम्पर्क कर लोगों से समर्थन मांगकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने उत्साहपूर्वक आने वाली 25 नवम्बर को वोट डालकर अधिकाधिक मतों से विजयी दिलाने का भरोसा दिलाया।

निर्दलीय प्रत्याशी

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ढाणी गाड़ोदिया, राजावत नगर, श्याम नगर, हसनपुरा, रामगढ, रायकरणपुरा, अमरपुरा, पूरण नगर, नृसिंहपुरा, भोपतपुरा, अजीतपुरा खुर्द, करवास आदि दर्जनों गांव में जन सम्पर्क किया। इस दौरान ग्रामवासियों एवं नगरवासियों ने जगह जगह पर फलों से तोलकर, साफा पहनाकर , पुष्पवर्षा कर गोयल का स्वागत किया।

निर्दलीय प्रत्याशी

इस दौरान गोयल ने कहा कि मैं आपके द्वारा दिये गये मान सम्मान एवं आशीर्वाद को सदैव याद रखते हुए आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा एवं कभी भी आपका सर झुकने नही दूंगा। क्षेत्र के चहुमुखी विकास की कल्पना हम सब मिलकर धरातल पर उतारेंगे। विधायक तो आप ही रहेगें मै तो आज भी आपका सेवक हूं और आगे भी सेवक बनकर आपकी सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में नगरवासी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।