न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बसपा प्रत्याशी प्रकाश सैनी दिन – रात जन संपर्क करते दिखाई दे रहे हैं. सोमवार को सैनी ने ग्राम नारेहड़ा, पुरुषोत्तम पूरा, सुंदरपुरा ढाढ़ा व दांतिल आदि गावों में जन सम्पर्क किया। इस दौरान प्रकाश सैनी ने लोगों को बताया कि पूर्व में नगरपालिका चेयरमैन रहते हुए भी उन्होंने लगन व ईमानदारी से काम किया। सैनी ने कहा की बीस साल के राजनैतिक काल में उन पर कोई आरोप नहीं हैं. इसलिए विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन करें।
इस दौरान दीपचंद आर्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अलग – अलग जनसंपर्क कर प्रकाश सैनी के लिए जनसमर्थन मांगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।